कितना हँसा मैं, कितना रोया


कैसे जागा, कैसे सोया,

कितना हँसा मैं, कितना रोया।

जन्म दिवस की इस संध्या,

किसको कहूँ, मैं कहाँ हूँ खोया।


बाहर कैसा सूनापन है,

अंदर कैसा खालीपन है।

चुभ सा रहा है कुछ सीने में,

जैसे किसी ने दर्द हो बोया।

जन्म दिवस की इस संध्या,

कितना हँसा मैं, कितना रोया।


ऐसा नहीं कि दर्द यहीं है,

मर्ज़ दर्द का और कहीं है।

वो नाखुश तो हम कैसे खुश,

प्यार, दोस्ती, फ़र्ज़ यही है।

तड़प ये अजब सी, थम नहीं पाई।

पल-पल जागा, किस पल सोया,

जन्म दिवस की इस संध्या में,

 कितना सूखा, कितना भिगोया।