काला साया
उन इमारतों में
कोई दोष है
शायद वास्तु दोष
या फिर उन कुर्सियों पर
कोई श्राप है
जहाँ बैठते हैं
अधिकारी या मंत्री
उन पर मँडराने लगता है
कोई काला साया
जो बढ़ा देता है
उनकी भूख
उनकी प्यास
होती नहीं
उनकी संतुष्टि
होती नहीं
उनकी तृप्ति
तो वो खाने लगते हैं
रुपये, काग़ज़ात
स्कूल, अस्पताल
सड़कें और पुल
और पीने लगते हैं
मजलूमों का खून
