ईश्वर


कौन हो तुम

मैं नहीं जानता

महसूस करता हूँ

अपने चारों ओर

कवच की तरह

तुमने मुझे समेट रखा है

आवृत कर रखा है

तुम्हारे प्रभा मंडल से

चमकता हूँ मैं

जब बंद हो जाते है

सारे दरवाज़े खिड़कियां

तुम चीर देते हो

आसमान मेरे लिए

वही से आती है

सतरंगी रोशनी

खेलने लगता हूँ

तुम्हारे रंगों से

बन जाती है

कितनी ही कृतियाँ

कितने बेरंग कैनवास

रंग जाते है

ईश्वर

जब मैं अलसा जाता हूँ

ऊबने लगता हूँ

तुम थमा देते हो

मेरे हाथ

तूलिकाएँ

भेज देते हो

किसी नए वीराने में

भरने रंगीनियाँ

जब तुम्हें सूझती है शरारत

दिखाने लगते हो

मरीचिकाएँ

इतना तो समझने लगा हूँ

तुम्हें ईश्वर

पकड़ लेता हूँ

तुम्हारे खेल

पार कर जाता हूँ

इम्तिहान ।

जब हम आदि हो जाते है

संघर्ष के

सत्य के

हो जाते है

स्थितप्रज्ञ

तो पार हो जाते है

उस पार हो जाते है ।

तुम तक पहुँच ही जाते है

हम

ईश्वर