हमको चलते रहना है


जीभ बनी है जिंदगी

अब दांतों में ही रहना है

कितनी भी मुश्किल राहें हों

हमको तो चलते रहना है


क्या पाया क्या खोया

क्या ख़ुशियाँ, अफसोस है क्या

पल-पल हमको जीना है

दरिया पार निकलना है


पुष्पों के वन में हो तो

काँटो से तो लड़ना होगा

सोने जैसा निखरना है तो

लोहे जैसे तपना होगा


झंझावत का अनुभव है

ये तो सामान्य हवाएँ हैं

पतंग धागे से जुड़ी जो हो

तो फिर आसमान सीमाएँ हैं


उड़ना, चलना, कटना, गिरना

बड़ी साधारण बातें हैं

लक्ष्य दृष्टि में सदा जहाँ हो

कोई नहीं बाधाएँ हैं


हम तो दीपक के मानिंद हैं

जलना और निखरना है

अंधियारा चहुं ओर साथियों

रोशन जग को करना है।