हम वही होते है अलग
कुछ लोग रास्ता बनाते है
तुम्हारे दिल तक
पहले थोड़ा
फिर और थोड़ा
फिर और थोड़ा
और जब पहुँच जाते है
बिलकुल भीतर
जकड़ लेते है दिल को
और रोक देते है
धमनियों में प्रवाह खून का
और वहीं से होता है
प्रारंभ
धोखे का, विरोध का
विद्रोह का
या युद्ध का
वहीं हम हो जाते है अलग
और सीमाओ पर तन जाती है
बंदूके ।
