राहों में मिलते हैं कई, दिल फेंकते हैं पास,
ऐसे फ़रेबी लोगों को, अपनाया ना कीजिए।
सादा लिबास ओढ़े रहो, चुपके से तुम यहाँ,
आँखों में आँखें डाल के, मुस्काया ना कीजिए।
भरोसे की इमारतें, पल में ही ढह जाएगी ,
हर किसी को दिल का हाल, बताया ना कीजिए।
लग जाएगी लत उसको, यहाँ तेरे दीदार की,
बेपर्दा दीद के सामने, आया ना कीजिए।
मतलब नहीं की तुम क़ैद हो इस क़दर यहाँ
यूँ बेफिक्र आजादी के ,भरम में आया ना कीजिए
'राज' की है ये हसरत, दिल में रखो तुम राज़,
ज़ख्म अपने सबको यूँ ही, दिखाया ना कीजिए।
