गांधी जी से सीखा है
चारों ओर कुहासा है,
फिर भी मन में आशा है।
जब तक ज़ालिम जुल्म करेगा,
लड़ने की अभिलाषा है।
लड़ना-मरना सीखा है,
गांधी जी से सीखा है।
एक तमाचा तेरा है,
दूजा गाल भी मेरा है।
जब तक साँसें चलती हैं,
सपना नया सवेरा है।
चारों ओर कुहासा है,
फिर भी मन में आशा है।
