“गंभीर प्रश्न”



गंभीर प्रश्न है खड़े

पथिक क्यों विश्राम चित को

विश्व पटल पर हो कहा तुम

उठ चलो संग्राम रत हो


जीवन मरण का प्रश्न है

कसैली विषैली हुयी है वायु

आर्तनाद हृदय कर रहा

क्षण प्रतिक्षण घटती आयु


कर्तव्य पथ से विचलित क्यूँ

आराम तुझको अभी कहा है

दूर मंजिल उठ खड़ा हो

देख साथी कौन कहाँ है


दोहन प्रकृति का हो रहा

पीस रहा जीवन पाटो में

यौवन सारा बीत रहा

नशा युक्त इन सन्नाटो में


जगत तुम्हे ही ताक रहा है

उठो चलो बढ़ो जनहित को

गंभीर प्रश्न है खड़े पथिक

अभी नहीं विश्राम चित्त को