अंधेरा दूर भगाने को, घर घर दीपक जलता है ।
रोशनी का ये पावन त्योहार, हर दिल में बसता है ।
दीवाली आई है, खुशियां लेकर आई है,
नववर्ष की आशा, हर घर में छाई है।
दीपों की माला, हर आंगन में सजती है,
सुंदर सुंदर परिधानों में, घर की बालायें सजती है
रंगोली के रंगों से, घर द्वार को हम सजाते हैं,
प्यार भरे हाथों से, मीठे पकवान बनाते है
आसमान में पटाखे, रंग-बिरंगे छूटते हैं,
खुशियों के रंग, हर दिल में घुलते हैं।
परिवार दोस्तों के संग मिलकर, दिलों को जोड़ा जाता है
दीवाली का ये त्योहार हँस खेल मनाया जाता है
प्रार्थनाओं की हो गूंज, आशीर्वादों की बौछार,
हर घर में हो शांति, हर दिल में बसे प्यार।
यह दीवाली आपके जीवन में, खुशियों की बौछार लाए,
दिन-रात हो सुख-शांति, हर पल में आनंद समाए।
हैप्पी दिवाली का संदेश एक दूजे को सुनाते है
एक दूसरे से गले मिलकर, भेदभाव भुलाते है
अंधकार हो दूर जग में फैले उजाला
दिवाली का ये संदेश चलो सबको बताते है ।
