दिल के कोनों में बसे वीराने हैं,
इसमें गहरे छुपे राज अफसाने हैं।
सूरज की किरणों में जो ऊर्जा है,
उससे ज़्यादा आलिंगन तेरे सुहाने हैं।
अपनों से कहनी है अपने मन की बात,
बैठे हैं जो पास, वो भी तो बेगाने हैं।
सात समंदर पार बसा है रक़ीब,
गूँजते जिसकी खातिर महफ़िल में तराने हैं।
मौसिकी से मत पूछ उसके ग़म ओ राज,
उसको तो मेरे और तेरे ग़म बहलाने हैं।
लिखता है क्या, गाता है क्या फनकार,
इस खुदाई में हम सब उसके नज़राने हैं।
तू सोचे क्या सच-झूठ, पाप-पुण्य के राज,
राज़ नामालूम, उसके क्या पैमाने हैं।
अमृत की बूंदों को सब तरस रहे,
मन के भीतर जन्नत के मयखाने हैं।
