धरती अब डोल रही है
पूछो, यह क्या बोल रही है
इतना क्रोध, इतना आक्रोश,
गर्जना कर, घड़-घड़ संनादे,
झूल रही, डोल रही है
सुनो ज़रा, क्या बोल रही है
धरती अब डोल रही है
निश्चित ही यह तेरा दोष है
तेरे पापों से ही रोष है
ऊँचे-ऊँचे महल बनाता,
दुखी जन को गले न लगाता,
काट रहा प्रकृति का बंधन,
इसीलिए तांडव करता भूतल,
इतना क्रंदन, इतना रुदन,
तड़पती धरती बोल रही है
सुनो ज़रा, क्या बोल रही है
