सिर्फ़ हवा के बल पर पहचान नहीं होती,

डैनों में जो न हो ज़ोर, उड़ान नहीं होती।


ख़ाली कनस्तर हो तो ढप-ढप बजता है,

भरी हुई गगरी से आवाज़ नहीं होती।


फूल अकेला ही काफ़ी है खुशबू फैलाने को,

मेंढकों की टर्र-टर्र से बरसात नहीं होती।


ढोंग रचाए बहुत देखे हमने संगम के घाट,

सत्य जानने वालों से मुलाक़ात नहीं होती।


काया-माया के जाल में उलझा ये संसार,

मंथन का विष पीने की अब बात नहीं होती।


लाखों चूल्हे नहीं जलते, उन घर में अंधियारा,

हज़ारों घर ऐसे भी हैं, जहाँ रात नहीं होती।


एक कमरे में दस रहते, कहीं दस कमरों में एक,

औरों की तो छोड़िए, खुद से भी बात नहीं होती।


सारी ताक़त तुझमें है, खुद को ले पहचान,

सच के सामने किसी की कोई औक़ात नहीं होती।


तू क़ाबिल है, मेहनती, तुझमें है कुछ बात,

वरना कमज़ोरों का तो दुनिया साथ नहीं देती।


अपने पथ के राही हो, मत दे कोई आवाज़,

गिड़गिड़ाते मुसाफ़िर को क़िस्मत कायनात नहीं देती।