बिखरते पहाड़
कण-कण टूटते रहना,
बिखरते रहना,
फिर बह जाना—
अपनी जड़ों से छूटकर
कुछ बचता कहाँ है?
कितने ही उल्कापिंड
विसर्जित हो गए
आसमान में—
उन्हें अब कोई
पूछता कहाँ है?
बहुत-सी ऊँची-ऊँची प्रतिमाएँ,
पत्थरों के पहाड़,
घिस जाते हैं
हवाओं के थपेड़ों से।
बहुत-सी महान सभ्यताएँ
ध्वस्त हो गईं
उन्माद से।
उनका नामो-निशां
बचता कहाँ है?
अहंकार और लोभ
दीमक हैं
जर्जर कर देते हैं,
पर उनके आगे
कुछ दिखता भी कहाँ है?