बदलती भोर
ये भोर थोड़ी बदली तो है,
घुटन कुछ कम, बयार संदली है,
मृदु ही सही, हवा चली तो है,
ये भोर थोड़ी बदली तो है।
जाने कितनी उम्मीदों की लाश,
कितने ही सपनों के बाद,
घनघोर अंधेरे में,
उजली किरण चमकी तो है।
कलुष का करती विनाश,
सात अश्वों पर सवार,
नई सी आभा लिए,
प्रचुर आशाएं लिए,
ये सुबह हुई तो है।
ये भोर थोड़ी बदली तो है।
