स्मृतियाँ अनंत होती हैं,

कुछ ज्वलंत, तो कुछ दिगंत होती हैं।

सबसे अनमोल स्मृतियाँ,

बचपन की होती हैं,

स्कूल की होती हैं।


बड़े-बड़े सपनों की,

छोटी-छोटी अनुभूतियों की।

और किसी कोने में,

एक दिल होता है,

और एक दिलरुबा।


उसे निहारते-निहारते,

यौवन का सूर्यास्त,

बचपन के चाँद की याद दिलाता है।


सपनों की उड़ान,

नई मंजिल तक पहुँच जाती है,

पर दिल फिर

सूना सा हो जाता है।


वहाँ कमी होती है,

उस बचपन की,

और स्कूल के दोस्तों की।