सोने की जो इबारतें

उकेरी थीं रहमत ने,

मिटा दी जाएंगी वहशत में

वो इश्क़ की इमारतें।


जो ज़िक्र कहीं होगा

तेरी ख़ुशमिज़ाजी का,

लाशें बिछा दी जाएंगी,

पसर जाएंगे सन्नाटे।


बड़े ऊँचे खड़े किए हैं

बुत तुम्हारे जगह-जगह,

नेस्तनाबूद किए जाएंगे,

अहसानफ़रामोश हैं सारे।


क़िस्सा तेरे तमाशे का

तब तक ही चलेगा,

जब तक किसी कहानी में

चमकोगे बनकर सितारे।


तारीख़ जब बदलेगी,

बदलेगा ज़माना।

आएंगे नए बुत "राज,"

तुम रख दिए जाओगे किनारे।