घोड़ों की कट बट
दूर उड़ता धुएं का गुबार
भगवा हाथों में थामे
अनेक घुड़सवार
दूसरी तरफ देखो
हरे झंडे लिए
बहुत से और घुड़सवार
और वही धुएं का गुबार
उत्तर में देखो
हाथों में रंगीन पताकाएँ
अलग-अलग रंग
अलग-अलग लोग
कोई युद्ध होगा
महाभारत कालीन टाइप
बहुत जबरदस्त शोर
मारो काटो पीटो
पढ़ते-पढ़ते देखा
मेरी तरफ आ रही है
आदिमकालीन भीड़
मैं उमा अन्ना के कमरे में छुप गया
उन्होंने कमरे को घेर लिया,
बिजली काट दी,
पानी बंद कर दिया
यहां तक कि मेरी साँसें रोक दी
मैं मर गया
कार्ल सगन को पढ़ते-पढ़ते
विज्ञान लिखते-लिखते
