मुस्कुराने की वजह ना हो कोई तो,

बेवजह ही थोड़ा सा तुम मुस्कुराओ।

सत्य की कड़वाहटों से ऊब कर तुम,

सपनों के संसार में ही मन लगाओ।


थक गए हो जिंदगी की राह में तो,

रुक के पल भर छांव में तुम सांस ले लो।

चाहे जितना भी सितम ढाए ज़माना,

बेवफा का खेल देखो तुम ना खेलो।


जिंदगी बस दर्द का ही है ख़ज़ाना,

तू यहां दर्द ए दवा उम्मीद ना कर।

पर किसी की आंसुओ की आह न ले,

यूं बदल जाती है तू तकदीर से डर।


ये भरोसा है कभी इंसाफ होगा।

पाप जो भी कर सके हम जिंदगी में,

ये सजा भी हो सके तो माफ होगा।

कौन जाने किस घड़ी किस पल में यारों,

इस जहां से अपना पत्ता साफ होगा।


मुस्कुराने की वजह ना हो कोई तो,

बेवजह ही थोड़ा सा तुम मुस्कुराओ।