जिंदगी बस दर्द का ही है ख़ज़ाना
तू यहां दर्द ए दवा उम्मीद ना कर।
पर किसी की आंसुओं की आह न ले,
यूं बदल जाती है तू तकदीर से डर।
ये भरोसा है कभी इंसाफ होगा।
पाप जो भी कर चुके हम जिंदगी में,
वो सज़ा भी हो सके तो माफ होगा।
कौन जाने किस घड़ी किस पल में यारों,
इस जहां से अपना पत्ता साफ होगा।

