"मचल गये हम"
चलते रहे हम
परिस्थिति के संग
जैसा उसने ढाला,
ढल गये हम..!
जैसी थी नज़र उनकी
देखा उन्होने वैसे,
और उनकी नज़रों में
बदल गये हम..!
वो गलियाँ वो कूचे
रहे नहीं अब मेरे,
बेगैरत उस मोड़ से
टल गये हम..!
आजमाता है हर कोई
किस्मत यहाँ अपनी,
चाल अपने हिस्से की
चल गये हम..!
दिखाई थी उन्होने
हमदर्दी वो झूठी,
सच समझ कर उसे
फिसल गये हम..!
दिल के किसी कोने में
जिंदा है बचपन अभी,
शरारत नयी करने को
मचल गये हम..!
-राजेंद्र गुलेच्छा
22.07.2017
-जैन राजेन्द्र गुलेच्छा "राज"
बैंगलोर
