कुछ दिन से मैं सोच रहा था

समय के पीछे जाऊं

उसको पकड़ूं कैद में डालूं

कान के नीचे बजाऊं।

इसने धोका बहुत दिया है

खूब किए घोटाले

अच्छे अच्छे बुद्धिजीवी

इसने हैं धो डाले।


घंटे होते थे जो चोबीस

क्या वो कम कर डाले

रूस अमेरिका के scientists ने

क्या कैद में ये कर डाले।

रात और दिन का कर घोटाला

वो काबू कर डाले।


सोचा तहकीकात करूं मैं

इसकी तह तक जाऊं

चोबीस घंटे जाते कहां है

इसका पता लगाऊं

लगा जोड़ने तार मैं कैसे

गुत्थी को सुलझाऊं।


पहले साइकिल से चलते थे

नहीं थी मोटर कार

पलक झपकते पहुंचे कहीं भी

साधन हुए बेशुमार

फिर भी समय क्यों कम रहता है

इसको समझ न पाऊं

बार बार मैं सोचूं कैसे

गुत्थी को सुलझाऊं।


सब्जी भाजी राशन पानी

लेने दूर थे जाते

पलक झपकते blinkit लाता

घर बैठे सब आ जाते

फिर भी समय क्यों कम रहता है

इसको समझ न पाऊं

बार बार मैं सोचूं कैसे

गुत्थी को सुलझाऊं।


संदेसा देने आते थे पहले

खत और तार

दूरभाष भी दूर होता था

चलते कदम थे चार

अब न करना पड़ता है

इक पल भी इंतजार

दूर देश से भी हो जाते

मिनटों में दीदार।

फिर भी समय क्यों कम रहता है

इसको समझ न पाऊं

बार बार मैं सोचूं कैसे

गुत्थी को सुलझाऊं।


एक शौचालय और स्नानघर

मेंबर थे सात आठ

इक इक कर के बारी आती

करते पेट पकड़ इंतजार

अब हर मेंबर के लिए बना है

एक अलग स्नानागार

फिर भी समय क्यों कम रहता है

इसको समझ न पाऊं

बार बार मैं सोचूं कैसे

गुत्थी को सुलझाऊं।


पहले चूल्हा फूंकते थे

लगता समय अपार

अब बटन दबाते गैस जलाते

खाना झटपट हो तैयार

माइक्रोवेव की waves करें

सब पल भर में तैयार

फिर भी समय क्यों कम रहता है

इसको समझ न पाऊं

बार बार मैं सोचूं कैसे

गुत्थी को सुलझाऊं।


झाड़ू पोंछा कपड़े बर्तन

सब हाथों के थे काम

कुछ घंटे ये ले ही जाते

काम था भरमार

अब काम करें मशीन

और होते नौकर चार

फिर भी समय क्यों कम रहता है

इसको समझ न पाऊं

बार बार मैं सोचूं कैसे

गुत्थी को सुलझाऊं।


फिर गुत्थी को मैने खोला

उसकी तह तक जाकर

पकड़ ली मैंने समय की गर्दन

दो कान के नीचे लगाकर

whatsap, insta, facebook, Twitter

ये हैं बड़ी महामारी

youtube, Netflix, pinterest, tiktok

ये तो छूत की बीमारी

२४ में से औसत दिन के घंटे खा गए ४

अब बस २० पर ही है भईया अपना अख्तियार

बचे २० का गणित मैं अब तुमको क्या समझाऊं

8 गए खर्राटों में हाथ बचे बस १२

घंटे दो घंटे तो करना नित्य कर्म हमारा

१० में से २ खा गई ट्रैफिक को बीमारी

बचे 8 में करते हम बस अपना पालनहार

गर करना है हमने अपना कुछ उद्धार

कुचल दो इस महामारी को जिसने समय किया बेकार

जिसने समय किया बेकार।।