प्रेम पथ को अग्रसर
प्रेम पथ कँटीला नुकिला
धार पे भी चलना पड़ेशोलों में भी चाहे जलना पड़े
चाहे प्यार का इम्तहान न रूकेगा
मगर प्यार का तुुफान न रूकेगा।
कुछ भी हो हालात के फैसले
कमजोर नहीं जज़्बात के फैसले
दिल ने लिए तेरे ख्यालात के फैसले
चाहे कभी जुल्म का फरमान न रूकेगा
मगर प्यार का तुफान न रूकेगा।
कश्ती न सही, पतवार न सही
लहरों का हम पर अधिकार ही सही
खिजां में बदल जाए ये बहार ही सही
जलने वालों का चाहे आन न रूकेगा
मगर प्यार का तुफान न रूकेगा।
राजीव कुमार
बोकारो स्टील सिटी
झारखण्ड।
