पिया मिलन
पिया मिलन की अभिलाषा
मेरे जीवन की बनी प्रत्याशा
तुम ले कर चाहे झुठा दिलासा
दरस दिखा दो मेरे प्रियतम।
प्रेम बाण से मन विदीर्ण
तन-मन मेरा जीर्ण-शीर्ण
त्याग कर सारे संकोच संकीर्ण
गले लगा लो मेरे प्रियतम।
मेरी आन-शान-बान तु
मेरे लिए तो सारा जहान तु
प्रेम गीत का लेकर गान तु
आ जाओ मेरे प्रियतम।
राजीव कुमार
बोकारो स्टील सिटी
झारखण्ड
