अपनी ही बात करेंगे
जब भी करेंगे तो अपनी ही बात करेंगे
न सुनेंगे किसी की, वो अपनी ही बात करेंगे
कमी निकालना जमाने की पुरानी आदत है
खुद की कमी नज़रअंदाज करेंगेअपनी ही बात करेंगे।
तोहमत लगाएंगे दुसरों पर
खुद से न मुलाकात करेंगे
जब भी करेंगे वो अपनी ही बात करेंगे।
नमक छिड़केंगे औरों के जख्म परखुद का वो ख्यालात करेंगे
जब भी करेंगे वो अपनी ही बात करेंगे।
सबसे उपर पेश अपने जज़्बात करेंगे
जब भी करेंगे वो अपनी ही बात करेंगे।
