पंख लगे मन को यादों के,

उड़ता उज्जवल उर नील गगन में

कहीं मुस्कानों के पुष्प सुवासित,

कहीं स्वप्निल सुरभित उपवन,

श्यामल मेघ कहीं अलकों के,

आभा नभ में इन्द्रधनुष सी,

चपल हिरण सी दृष्टि चंचल,

कहीं शब्द मोती से निर्मल,

कहीं वाणी में वीणा स्वर झंकृत,

संग तेरा पा जीवन उपकृत,

पंख लगे मन को यादों के,

मन खग उड़ता उन्मुक्त पवन में।

- राजीव ' हैरान '