तेरी याद आने की ,
क्या वजह ईजाद करें ।
तेरे ना आने की ,
क्या वजह तलाश करें ।
तेरे ना आने की ,
किससे हम फ़रियाद करें ।
सब कुछ चल रहा है ,
दुनिया में हस्बेमामूल ।
फ़िर तेरी यादों की ,
क्या वजह तलाश करें ।
तेरी आज़ादख्याली से ,
हम वाकिफ़ हैं ।
पर तेरी यादों से खुद को ,
क्यूँ आजा़द करें ।
तेरी याद आने की ,
क्या वजह ईजाद करें ।
- राजीव " हैरान "

