आरम्भ प्रेम का देखा हमने,
कलियों की मुस्कानो में,
भ्रमरों के गुंजन में देखा,
पंछी की उन्मुक्त उड़ानों में,
कितना भी गहरा हो तम,
प्रेम नही छुप पाता है,
फूलों की सुरभि बनकर
मन उपवन महकाता है,
कभी जल मेघों का बनकर,
धरती वन सरसाता है,
स्वर पायल के घुंघरू का बन,
पिय के मन को भाता है।
- राजीव ' हैरान '