कितने किस्से सुना गई अपने आगोश में लेकर,

सुबह होते होते रात पुरानी लगती है,

कल सुनाया हाल ए दिल और न जाने क्या क्या,

आज वो हर बात बेगानी लगती है,

सुबह जो बरसी थी इक इंतजार के बाद,

दोपहर होते होते वो बरसात बेमानी लगती है,

बचपन में करती थी जो ढ़ेरों बातें दीवानों की तरह,

वो हर बात अब उस की नादानी लगती है।

- राजीव " हैरान "