तेरी यादों के फूलों पर ,

तेरी शोख़ियों की तितलियाँ इठलाती हैं ,

तेरे आँचल की खुशबू औंर रंग साथ लिए आती हैं ।

तेरी यादों की झीलों पर ,

तेरे जलवों के जुगनूं मंंडलाते हैं ,

तेरे चेहरे का नूर साथ लिए आते हैं ।

तेरे यादों के बाग़ों में ,

तेरे गीतों के भंवरे गुनगुनाते हैं ,

तेरे सुर की मिठास साथ लिए आते हैं ।

तेरी यादों के बाग़ों में ,

तेरे तब्बसुम के फूल मुस्कुराते हैं ,

तेरी बेलौस हँसी साथ लिए आते हैं ।

- राजीव " हैरान "