तुम्हारे रंगीन आंचल से ,
आती तुम्हारे बदन की खुशबू ।
जैसे सुबह तितलियों के पंखों से
आती , फूलों की खुशबू ।
तुम्हारे चेहरे पर घनी जुल्फों का साया ।
काले बादल से चाँद निकल आया हो जैसे ।
कमसिन बदन को चटकाती सी तुम्हारी अंगड़ाई ,
जैसे बाग में कली चटकी हो कोई हौले से ।
- राजीव ' हैरान '