नैतिकता , निस्वार्थ कर्म सभी स्वार्थ की बलि चढ़ गए ।

जहाँ दिखी हरियाली थोड़ी ,मन के घोड़े उधर बढ़ गए ।

जिसनें जितना माल चर लिया , उतने उसके भाव चढ़ गए ।

माल हो चाहे निपट पराया ,लूट खसोट को कदम बढ़ गए ।

नैतिकता निस्वार्थ कर्म सभी स्वार्थ की बलि चढ़ गए ।

- राजीव "हैरान"