बस यों ही ख्यालों में उलझा हुआ था,
अनमना सवालों मे उलझा हुआ था,
खुशबू के झौंके नें मुझको जगाया,
मौसम खिड़की थपका रहा था,
धीमे से मल्हार गाए जा रहा
था,
बाहर झांकने को खोली जो खिड़की,
मिली मुझको एक मीठी सी झिड़की,
फुहारों ने मेरा तन मन भिगोया,
ख्यालों मे आकर मुझको जगाया,
सावन का जलवा मुझे याद आया,
वो झरनों की कल कल, बोछारों की सर सर,
लहरों का बलवा मुझे याद आया ।
- राजीव ' हैरान '