कितने नवांकुर मौन हो गए
कल तक फूलों के सपनें,
आज न जाने कौन हो गए,
प्यासे क्षितिज पर घटा उठी थी,
बच्चों ने मिलकर खोदी थी,
फूलों की इक नयी क्यारी,
कई सालों से फूल नही थे,
अन्न नही था फूल नही थे,
फिर बीजान्कुर उग आए थे
नन्हे पौधे उग आए थे,
फूल कभी भी खिल सकते थे,
मुस्कानो से मिल सकते थे,
छम-छम झम झम बरसा पानी,
गलियां डूबी , डूबी क्यारी,
पौधे भी डूबे सारे ,
पौधों के संग में डूबे। बच्चों के सपने सारे।
---- राजीव ' हैरान '