सपनों के कितने जीने चढ़कर याद तुम्हारी आई है,
दिन रात की कितनी राहे चलकर रात मिलन की आई है,
क्षण क्षण जो बीते विरह मे पल वो अपने लाई है,
मेघ राग के बरसे इतने
प्रेम का सागर भर डाला है,
रात मिलन की आई जिसने
जीवन अमृत कर डाला।
- राजीव " हैरान "