धूम रहा था अनोखा वनचर,
थिरक रहा था जीवन बनकर,
अपना जल भोजन और आवास,
अपनी क्रीड़ा और विश्राम,
जन जीवन से क्या लेता था,
पर नर उसका शत्रु बन बैठा,
मार उसे उदर भरना था,
अंग अंग विक्रय करना था,
अपना तोषण पोषण करना था,
बस उस नें ऐसा कर डाला,
आहत हो भूमि पर गिर कर,
निरीह पशु मर गया तड़प कर,
अपनी तरह का अंतिम था वो,
प्रकृति को उससे वंचित कर डाला,
उसके पाप को सब जन, तरह तरह से भुगत रहे हैं,
कही प्रलय सी अतिवृष्टि,
कही प्यास से तड़पे हर प्राणी,
कालावधि बदलें ऋतुएं अपनी,
बढता जाता तप धरा का,
यदि सभी का सुख हम चाहें,
हर प्रदूषण को हम रोकें,
जीव दया का व्रत सब कर लें।
- राजीव ' हैरान '