तन्वंगी सरित कलेवर को ,
किसने किया तार - तार ,
उर्मि रथ का सारथी ,
पूछता है बार बार ,
सरस पावन सलिल निर्झर ,
किसने किया गरल आगार ,
पदार्थ के फंदे में पड़कर ,
कर रहे हो अनाचार ,
कर सकोगे निज संतति पर ,
क्या तुम ये निष्ठुर प्रहार ,
सह सकोगे वीरता से ,
तुम धरा के क्रोध को ,
धीर हो तुम झेल लोगे ,
तनिक विकास अवरोध को ,
जागने दो सोये हुए ,
पवित्रता के बोध को ,
जागने दो , जागने दो ,
जागने दो , बोध को ।
- राजीव " हैरान "