ज़िन्दगी मे इक पड़ाव के बाद,
सारी टूटन और जुड़ाव के बाद,
आप लाख खामोशी अख्तियार करें,
दिल की हालत का ना इजहार करें,
आप जब भी आईने के सामने होंगे,
आईना सब बोल ही देगा,
चेहरे की हर सिलवट का राज खोल ही देगा,
जिन्दगी मे इक पड़ाव के बाद,
आप जब भी दोस्त के रुबरू होगे,
आप सब खुद बोल ही दोगे,
दिल के राज खोल ही दोगे,
जुबाँ आपकी कहानी आपकी होगी,
जिन्दगी मे इक पड़ाव के बाद।
- राजीव ' हैरान '