खामोश सी पगडंडियाँ शोर मचाती सड़कों से मिलकर
उनकी रफ्तार से दौड़ती हैं
मंजिलों के सपने रातों को जागकर करवटें बदलते हैं
शबनम चुपचाप फूलों पर
उतर आती है
आकाश का जीना उतरी
धूप उसे सैर पर ले जाती है
पगडंडियाँ फिर से निकल पड़ती हैं सड़को से मिलने।
- राजीव ' हैरान '