लो ये बन्धन भी बिखर गया,

पल पल पलता मोह पाश में,

इक पल में ज्यों टूट गया,

संग साथ बातें और मेला,

स्मृति मात्र में शेष रह गया,

माला जिसमें तेरे शब्द थे मोती,

मुस्कानों के फूल गुंथे थे,

संग तेरा सतरंगी पाकर मन में,

ज्यों इन्द्रधनुष सी छटा छाई गयी,

पाया संग जो तेरा जो निर्मल,

जीवन मेरा निखर गया,

लो ये बन्धन भी बिखर गया।

- राजीव ' हैरान '