माता भगिनी सुता और दारा,

मानवता का आधार सहारा,

जीवन पथ की दिशा दिखाती

अंबर में जैसे ध्रुव तारा,

माता है धैर्य धरा सा,

भगिनी जल की हैशीतलता,

सुता सुरभित मंद पवन है,

दारा आलोकित दीपशिखा है

हरती है तिमिर जीवन का,

आकाश सा अनंत ईश्वर है,

सत्य नित्य है सदा सनातन,

वो भी आधा शक्ति के बिन,

कहलाता अर्धनारिश्वर वो भी

- राजीव “ हैरान “