आई है शबनम घर चाँदनी के मेहमां बन कर,
रात भर वस्ल और ख्वाबों की बातें होंगी,
फूलों की खुशबू और जज्बातों की बातें होंगी,
रश्मियों की डोली मे सुबह
शबनम चली जाएगी,
नूर की बूंद सी आब रंगों की
ओढ़े चली जाएगी,
रात में फिर से आने का वादा करके,
दुआ बहारों की राह उसकी
सदा आसान करे।
- राजीव ' हैरान '
18 मई 24