चल रही है लू इठलाती तेरी जवानी की,
खामोशियाँ अख्तियार करके,
मेरे दिल का गुबार बैठा है,
महसूस कर रहा हूँ दिल पर,
तेरे जलवों की तपन,
लिपटा हुआ किताब के वरकों में,
बेबस इक गुलाब बैठा है,
दिल की दहलीज पर तेरी अर्से से,
बेकरार मेरा प्यार बैठा है।
- राजीव ' हैरान '