मरुधरा के आंगन में
मैंने देखा हर मौसम,
रेत बवण्डर देखे मैनें,
सुने बहुत आँधी के स्वर,
बहुत निकट से मैनें देखा
अंगारों की बरसातों को,
बहुत मिला मैं मौन अकेली
हाड कंपाती रातों को,
पर न शीत था स्थायी
न ग्रीष्म ही रहा सदा,
वर्षा की भी आँख मिचौली
मरु के संग मैनें भी खेली,
सदा धमक सुनता था मैं
उर्जा के सतत प्रपातों की,
याद इन्हें मैं सदा करूंगा
उन दिन और रातों को।
- राजीव ' हैरान '