खेत खलिहान , इमारत या मकान,

कल कारखाना, फैक्ट्री ,ट्रेन या प्लेन,

बनते हैं मजदूर की मेहनत और पसीने से,

खाता आधा पेट ,तन ढकता सर्दी गर्मी से,

सोता है जमीन पर, कंधे झुके भार से,

मनोरंजन का नाम नहीं ,नाता नहीं विलास से,

विपन्नता की मूर्ति देख जलता है सीना,

हर मेहनत मशक्कत में काम आए, 

मजदूर की ताकत और मजदूर का पसीना ।

 - राजीव ' हैरान '