किताब में रखा गुलाब ,
अपनी आब खो बैठा ।
वो भूल गए मुझको ,
मेरी किताब लेकर ।
मैं भी इश्क में उनके ,
अपनी किताब खो बैठा ।
किताब और गुलाब अब भी रहते एक ही साथ है,
लगी दिल की बुझा दे दमकल की कहाँ औकात है,
दूरबीन सपनों की और नींद का जब पहाड़ होता है,
हाथ में हाथ ओठों पर उसके मुस्कानों का वही गुलाब होता है,
मिटा देता है गम किताब खोने के अँधेरे का,
सामने उसके चेहरे सा महकता जब माहताब होता है।
अभी मेरा खाता ना देखो,
अभी मेरा हिसाब बाकी है,
किताबों में रखे हैं अरसे से,
तेरे लिए वो गुलाब बाकी हैं,
सवाल तेरे बहुत बाकी हैं,
जवाब मेरे तमाम बाकी हैं।
- राजीव ' हैरान '
16 मई 2024
#poetry

