हसीं ख्वाबों को हसीं मंजर की दरकार नहीं,
चमन की रौनक फूलों की हँसी किसी इशारे की मोहताज नहीं,
कुदरत खुद में हसीं मुजस्मों की महफ़िल है,
अख़लाक की खुशबू को जज्बातों की दरकार नहीं,
मुहब्बत इक मासूम जज्बा है,
जहनी जरखेजी की इसे दरकार नहीं।
- राजीव ' हैरान '
18 may 24