काम कमाल का हम
इस बार कर गए,
उनकी झील सी आँखों को,
तैर कर पार कर गए,
अब उनकी मुस्कुराहटों से मिलते हैं,
हमारे सवालों के जवाब,
उनसे मुलाकातों के लम्हे
निहाल कर गए,
गरीब बन कर खड़े थे
दिल की दहलीज पर हम,
पूछी खैरियत जो उसनें
लफ्ज उनके मालामाल कर गए।
- राजीव ' हैरान '