वक्त इक गज़ल है, जो मजमून बदलता है, वक्त नही कभी सहता है,हर वक्त मौजूद रहता है, वक्त सोता नही , करवटें बदलता है, वक्त हर शै के साथ चढ़ता और ढ़लता है, वक्त रुकता नही , हमेशा चलता है, वक्त रहता है आंधी बरसात ठंड और धूप में, वक्त ढ़ल जाता है कद काठी रंग और रूप में, आओ वक्त का एहतराम करें, हर सुबह सतरंगी हर दिन सुनहरा रात रुपहली हर शाम रंगीली शाम करें। - राजीव ' है