आमदोरफ्त बढ़ चली है,
एक नए दिन को आवाज देती,
फिर चले जा रहे हैं कदम,
अपनी अपनी मंजिलों की ओर,
वक्त की रेत पर छोड़ते निशान,
चल पड़ा है जिन्दगियों का हुजूम
निशानों का पीछा करते,
जो कल छोड़े गए थे,
कल फिर यही दोहराया जाएगा,
गहमागहमी फिर बढेगी,
कुछ मुस्कुराहट के साथ होंगे,
कुछ आँखों मे नमी,
कहीं पा जाने की खुशी होगी,
कहीं कुछ खो जाने का गम,
कल फिर दिन का आगाज़ होगा,
जिन्दगी फिर से दोहराई जाएगी,
कुछ नये किरदार होंगे,
रंगमंच यही होगा,
नाटक फिर दोहराया जाएगा,
पटकथा में जरा बदलाव के साथ
ये खेल यों ही चलता रहेगा,
अविरत जिन्दगी का खेल।
- राजीव ' हैरान '
19 मई 24
