मुहब्बत तुम से करते हैं,
हम इकरार करते हैं,
भरोसा खुद पर रखते हैं,
तुम पर एतबार करते हैं,
सूरत से हसीं हो तुम,
हसीं दिल भी रखते हो,
नजर जालिम जमाने की,
कहीं तुमको न लग जाए,
जो आते हो तसव्वुर में,
दुआ हर बार करते हैं।
माना मसरूफ रहते हो,
दुनियाभर के मसलों में,
नामुमकिन हो गर मिलना,
ख्वाबों में चले आओ,
दरीचा दिल के कोने का,
खुला हर बार रखते हैं,
बात दिल की मानोगे,
तुमसे इसरार करते हैं।
- राजीव ' हैरान '
